फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Government should regularize, employees performed

नियमित करने की मांग को लेकर प्रदर्शनि

Sat, 21 Aug 2021 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Government should regularize, employees performed
रुड़की। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने संविदा विशेष श्रेणी आदि के कर्मचारियों को नियमित किए जाने की मांग को लेकर रोडवेज परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान तय किया गया कि 23 अगस्त को अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रोडवेज परिसर में धरना प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने उत्तराखंड परिवहन निगम के संविदा, विशेष श्रेणी और आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई। इसके अलावा परिवहन निगम में मृतक कर्मिकों के आश्रितों को भी नियमित करने, उत्तराखंड परिवहन निगम से सेवानिवृत्त, मृतक कर्मिकों को ग्रेज्युटी और नकदीकरण की धनराशि का भुगतान की भी मांग उठाई गई। यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पहले चरण में 23 अगस्त को यूनियन से जुड़े कर्मचारी रुड़की से देहरादून विधानसभा का घेराव करेंगे। इस दौरान महिपाल सिंह, सुनील कुमार, बलिराम, बच्चू सिंह, अनुज कुमार, अरशद अली, शमशेर अली, तेजवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, दीपक शर्मा, सुखवीर सिंह और अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed