फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Father-in-law and jeth molesting woman, miscarried

विवाहिता से ससुर और जेठ ने की छेड़छाड़, गर्भपात कराया

Sun, 23 May 2021 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law and jeth molesting woman, miscarried
एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज में 25 लाख रुपये और एक कार मांग करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि विरोध करने पर ससुर और जेठ मारपीट कर अश्लील हरकत करते थे। पुलिस से शिकायत करने पर पति आत्महत्या कर फंसाने की धमकी देता था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 मई 2020 को उसकी शादी चमन गार्डन, थाना सिटी करनाल, हरियाणा में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज कम मिलने का ताना करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि दहेज में ससुराल वाले 25 लाख और एक कार की मांग करने लगे। विरोध करने पर ससुर और जेठ मारपीट कर अश्लील हरकत करते थे। विवाहिता ने पति से पुलिस में शिकायत करने की बात तो उसने आत्महत्या कर फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि ससुराल वालों ने मारपीट कर गर्भपात भी करवा दिया। इसकी शिकायत उसने मायके वालों से की। मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचे और उसे रुड़की ले आए। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पति, सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही ससुर और जेठ के खिलाफ अश्लील हरकत की धारा में भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed