फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   NSUI dominates KLDAV student union; wins four out of six posts

Roorkee News: केएलडीएवी छात्रसंघ में एनएसयूआई का दबदबा, छह में से चार पदों पर जीत

Tue, 29 Sep 2026 06:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
NSUI dominates KLDAV student union; wins four out of six posts
केएलडीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई का दबदबा रहा। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अध्यक्ष आर्यन ने 52 वोटों से जीत हासिल की है। चुनाव के दौरान छह पदों में से चार पर एनएसयूआई प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की जबकि दो पद एबीवीपी के खाते में गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजेता पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉ. एमपी सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव में कुल 335 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। इनमें 148 छात्र और 187 छात्राएं शामिल रहीं। मतदान के बाद मतगणना कराई गई। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के आर्यन विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर मयंक, संयुक्त सचिव पद पर खुशी धीमान और कोषाध्यक्ष पद पर पहले ही निर्विरोध अंजली शर्मा ने जीत दर्ज कर ली थी। वहीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एबीवीपी की निधिपाल और महासचिव पद पर यश पंवार विजेता घोषित किए गए।
विज्ञापन


परिणाम सामने आने के बाद विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने विजेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया और कॉलेज परिसर में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। शपथ ग्रहण के दौरान सभी पदाधिकारियों ने छात्रहित में पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष आर्यन ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे प्राथमिकता के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे। कॉलेज स्तर पर विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाने के साथ ही शिक्षा, खेल, पुस्तकालय, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कॉलेज प्रशासन के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि छात्रसंघ सभी विद्यार्थियों की आवाज बनकर कार्य करेगा। विजेता उपाध्यक्ष मयंक, संयुक्त सचिव खुशी धीमान और कोषाध्यक्ष अंजली शर्मा ने भी छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।


पुलिस सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ चुनाव
छात्रसंघ चुनाव पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतदान के दौरान कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में 20 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। पुलिसकर्मियों ने मतदान स्थल पर आने-जाने वाले एवं कॉलेज के बाहर घूम रहे छात्र-छात्राओं पर नजर रही और बिना प्रवेश पत्र के किसी को भी परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के कारण मतदान के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों और कॉलेज प्रशासन की टीम लगातार व्यवस्था का जायजा लेती रही। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस का आभार जताया।

इन पदों पर प्रत्याशियों को मिले वोट
पद नाम मतों की संख्या

अध्यक्ष आर्यन 193
देवराज 141

नोटा 01
कुल 335

उपाध्यक्ष मयंक 169
रजत 166

कुल 335
महासचिव यश पंवार 195

मो़ शाहनवीर 138
नोटा 01

निरस्त 01
कुल 335

संयुक्त सचिव खुशी धीमान 187
दिव्यांशी मित्तल 147

नोटा 01
कुल 335

कोषाध्यक्ष अंजली शर्मा निर्विरोध
विवि प्रतिनिधि- निधि पाल 185

हर्षवर्धन बावरा 148
नोटा 02

कुल 335
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed