फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers up in arms over sugarcane payments, smart meters, and police action

Roorkee News: गन्ना भुगतान, स्मार्ट मीटर और पुलिस कार्रवाई पर भड़के किसान

Sat, 06 Jun 2026 01:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers up in arms over sugarcane payments, smart meters, and police action
भारतीय किसान यूनियन (रोड़) की ओर से बेड़पुर चौक पर पंचायत आयोजित कर किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। पंचायत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान, स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया और बेड़पुर विवाद प्रकरण में पुलिस की कथित एकपक्षीय कार्रवाई पर रोष व्यक्त किया गया। संगठन ने मांगें पूरी न होने पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को पिरान कलियर बेड़पुर में हसन अली की अध्यक्षता में आयोजित किसान पंचायत का संचालन प्रदेश महासचिव प्रदीप त्यागी ने किया। इस दौरान भाकियू रोड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड़ ने कहा कि इकबालपुर शुगर मिल प्रबंधन की ओर से अब तक किसानों का गन्ना भुगतान नहीं किया गया है जिससे किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि एक सप्ताह के भीतर किसानों का बकाया भुगतान कराया जाए। ऐसा न होने पर संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। वहीं उन्होंने बेड़पुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद पर कहा कि बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस की ओर से एकपक्षीय कार्रवाई किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। संगठन ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो कलियर कोतवाली और एसएसपी कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया का किसान विरोध करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। वहीं प्रदेश महासचिव विकास शर्मा ने बताया कि 11 जून को आयोजित होने वाली मासिक पंचायत में मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की विस्तृत रणनीति तय की जाएगी। इस अवसर पर कारी शहजाद, इरशाद प्रधान, वारिस अली, जावेद अली, जव्वाद, रियासत, आसिफ अली, टीटू सहित बड़ी संख्या में किसान और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed