फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Eight bighas of government land near the ancient Shiva temple were freed from encroachment

Roorkee News: प्राचीन शिव मंदिर के पास आठ बीघा सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराई

Fri, 06 Feb 2026 06:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Eight bighas of government land near the ancient Shiva temple were freed from encroachment
नगर पंचायत इमलीखेड़ा ने स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए प्राचीन शिव मंदिर के पास स्थित लगभग आठ बीघा सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया है। लंबे समय से इस भूमि पर नगरवासियों की ओर से कूड़ा-कचरा और गोबर डाले जाने के कारण गहरे गड्ढे बन गए थे। इससे क्षेत्र की स्वच्छता और सुंदरता प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन




नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी ने बताया कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से ट्रैक्टर की सहायता से भूमि से कूड़ा हटवाया गया और उसे समतल कराया गया है। उन्होंने कहा कि कब्जा मुक्त कराई गई इस भूमि पर शिवरात्रि पर भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ दंगल, कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके अलावा इसी स्थल पर रामलीला मंचन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन




अध्यक्ष ने कहा कि भूमि के कब्जामुक्त होने से प्राचीन शिव मंदिर के आसपास का क्षेत्र अब और अधिक स्वच्छ व सुंदर दिखाई देगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने में नगर पंचायत का सहयोग करें और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी (ईओ) मंजू चौहान ने कहा कि नगर पंचायत की सरकारी संपत्तियों पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि कूड़ा केवल वाहन में ही डालें और स्वच्छता नियमों का पालन करें। इस अवसर पर सभासद अजय कुमार, अभिषेक, सचिन पाल, मेहरबान, सौरभ, शिवकुमार, नितिन कुमार सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed