फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dharmasthals built on government properties will be replaced

सरकारी संपत्तियों पर बने धर्मस्थलों की बदलेगी जगह

Thu, 05 Mar 2020 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dharmasthals built on government properties will be replaced
लक्सर तहसील में धार्मिक स्थलों के संबंध को लेकर बैठक लेते एसडीएम ,पालिका चेयरमैन अंबरीश गर्ग व वि - फोटो : ROORKEE
तहसील क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण कर व सरकारी संपत्तियों पर बने धार्मिक स्थलों की जगह बदलने के लिए एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने की बात कहते हुए एक सप्ताह के भीतर धार्मिक स्थलों को दूसरे स्थान पर परिवर्तित करने के लिए जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकारी संपत्ति, सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण करके बनाए गए सभी धार्मिक स्थलों को हटाने के निर्देश सरकार को दिए थे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सरकार ने धार्मिक स्थलों के पुनर्स्थापना करने व ध्वस्तीकरण करने के लिए धार्मिक स्थलों का सर्वे किया था। लक्सर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान 34 धार्मिक स्थल चिह्नित किए गए थे। इनमें से 18 धार्मिक स्थलों का नियमितीकरण किया जाना है। इसके अलावा तेरह धार्मिक स्थल दूसरे स्थान पर पुनर्स्थापना होंगे। जबकि 3 धार्मिक स्थलों के कुछ हिस्सों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार को एसडीएम पूरण सिंह राणा ने सभी संबंधित विभागों व धार्मिक स्थलों से जुड़े हुए लोगों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस संबंध में नैनीताल हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर इसके लिए समय मांगा गया था, लेकिन कोर्ट ने सरकार को समय देने से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके चलते एक सप्ताह के भीतर सभी धार्मिक स्थलों के लिए पुनर्स्थापना करने के लिए दूसरी जगह चिह्नित करनी होगी। सभी राजनीतिक दलों से जुड़े हुए पदाधिकारी एक सप्ताह के भीतर इसके लिए जगह चिह्नित करें। बैठक में तहसीलदार सुनैना राणा, नगर पालिका चेयरमैन अंबरीश गर्ग, व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता, राजेंद्र वर्मा, अजय वर्मा, राजस्व निरीक्षक राज्यपाल जैन, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे ब्रज मोहन सिंह, नरेश कुमार, अजय खाती, गुलशन, राहुल गर्ग व हिमांशु गोयल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed