फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   उधार सामान का पैसा मांगने पर मारपीट कर किया घायल

उधार सामान का पैसा मांगने पर मारपीट कर किया घायल

Thu, 28 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
उधार सामान का पैसा मांगने पर मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। कुआंखेड़ा गांव में दुकान की उधारी के पैसे मांगने पर एक पक्ष के चार लोगों ने दुकान स्वामी पर लाठी-डंडों से हमला कर दुकानदार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी से हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चारों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव निवासी रामकुमार पुत्र इलम सिंह ने एसएसपी को पत्र देकर बताया कि उसकी गांव में ही परचून की दुकान है। गांव के ही कुछ लोग उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। उसने बताया कि कुछ दिन पहले ऊर्जा निगम ने दूसरे पक्ष के घरों पर विद्युत चोरी की शिकायत पर छापा मारा था। तब से यह लोग उसके ऊपर शिकायत करने का शक जता रहे हैं। राम कुमार ने बताया कि 19 जून को रात्रि करीब साढ़े आठ बजे दूसरे पक्ष के चार लोग लाठी डंडे और तमंचा लेकर उसकी दुकान पर धमके और उसके साथ यह कहते हुए मारपीट शुरू कर दी कि वह उनसे अपनी दुकान के उधार के पैसे लगातार मांगता रहता है। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रामकुमार ने हमलावरों से अपने व अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा देने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर प्रीतम उर्फ कल्लू, विशाल पुत्र मुन्नू उर्फ सुरेंद्र, काला उर्फ प्रशांत पुत्र अक्षय, अक्षय पुत्र पदम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed