फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   घर से गायब डेढ़ वर्षीय बच्चे का शव नाले में मिला

घर से गायब डेढ़ वर्षीय बच्चे का शव नाले में मिला

Fri, 29 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
घर से गायब डेढ़ वर्षीय बच्चे का शव नाले में मिला
लक्सर। घर से गायब डेढ़ वर्षीय बच्चे का शव देर रात नाले में पाया गया। परिजनों ने बच्चे की हत्या की आशंका जताई है। इसे लेकर परिजनों और लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम ने परिजनों को जांच कराने का आश्वासन देकर किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सैदाबाद गांव निवासी मांगेराम शर्मा का परिवार पिछले कई वर्षों से लक्सर कस्बे के केशव नगर मोहल्ले में रह रहा है। बृहस्पतिवार को मांगेराम का बेटा पंकज व उसका छोटा भाई घर से अपने काम के लिए निकल गए। इस दौरान पंकज की पत्नी और उसकी मां गुड्डी देवी घर में मौजूद थी। इस दौरान सुबह करीब ग्यारह बजे पंकज का डेढ़ वर्षीय बेटा देवांश शर्मा अचानक घर के दरवाजे पर खेलते समय लापता हो गया। पंकज की पत्नी और अन्य लोगों ने तलाश की, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने पति को फोन पर दी। सूचना मिलते ही परिवार के सभी लोग इकट्ठा हो गए और देवांश की तलाश शुरू कर दी। लोगों ने इस आशंका के चलते कि कहीं बच्चा नाले में तो नहीं गिर गया, सफाईकर्मियों को सूचना देकर बुलाया गया। लेकिन सफाईकर्मियों ने नाले को देखने के बाद वहां बच्चे के नहीं होने की जानकारी। दिन ढलने के बाद भी बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया तो परिजनों और लोगों की बैचेनी बढ़ने लगी। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसी बीच लोगों ने फिर से नाले की जांच शुरू की तो रात करीब साढ़े नौ बजे बच्चे का शव वहां मिल गया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बच्चे की हत्या किए जाने की आशंका जताते कहा कि सफाईकर्मियों के जांचने के बाद भी नाले में बच्चा नहीं था। ऐसे में किसी ने उसकी हत्या करने के बाद इसे नाले में फेंक दिया होगा। मौके पर पहुंचे एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने परिजनों को मामले की जांच कराए जाने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed