{"_id":"5bbcfa59867a5528146b295d","slug":"31539111513-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीयू ने मिस्त्री मार्केट में काटे चालान, दुकानदारों में खलबली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीपीयू ने मिस्त्री मार्केट में काटे चालान, दुकानदारों में खलबली
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
मिस्त्री मार्केट के पास आएदिन सड़क पर भीषण जाम की समस्या को लेकर सीपीयू ने सर्विस सेंटर संचालकों पर शिकंजा कसा। पहले दिन सीपीयू की ओर से एक दर्जन दुकानदारों के काटे गए।
चंद्रशेखर चौक से बोट क्लब की ओर जाने के लिए प्रतिदिन सुबह करीब 10 बजे के बाद सड़क पर बाइकें खड़ी कर सर्विस की जा रही थीं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बनती है। बताया जाता है कि स्थानीय लोग इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। मंगलवार को सीपीयू ने मिस्त्री मार्केट में दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर उनकी मरम्मत करने वाले दुुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर दर्जनों चालान काटेेे। साथ ही दुकान के अंदर ही बाइकों की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए। सीपीयू की कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई। कुछ दुकानदारों ने विरोध किया। सीपीयू की कार्रवाई के बाद चंद्रशेखर चौक से बोट क्लब की ओर रोड चौड़ी नजर आने लगी। स्थानीय लोग सीपीयू के इस कार्य की सराहना करते दिखे। पुलिस का कहना है कि सड़क पर जो भी अतिक्रमण करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चंद्रशेखर चौक से बोट क्लब तक सड़क में सर्विस सेंटर खुलने के कारण राहगीरों को दिक्कत हो रही थी। प्रतिदिन जाम लग रहा था। कुछ स्थानीय लोग सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग भी कर रहे थे। सड़क पर यातायात बाधित होगा तो उसे हटाया जाएगा।
विज्ञापन
- बिपेंद्र सिंह, यातायात निरीक्षक, रुड़की