फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   प्रेमी संग कार में अश्लील हरकत कर रहे युगल को पकड़ा, धुनाई

प्रेमी संग कार में अश्लील हरकत कर रहे युगल को पकड़ा, धुनाई

Wed, 20 Dec 2017 12:29 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी संग कार में अश्लील हरकत कर रहे युगल को पकड़ा, धुनाई
लक्सर। क्षेत्र के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि की बेटी को कुछ ग्रामीणों ने अपने प्रेमी संग कार में अश्लील हरकतें करते पकड़ लिया। इस पर ग्रामीणों ने युगल की धुनाई कर दी। इसी बीच भीड़ में मौजूद एक युवक ने इसकी वीडियो बना ली। उसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। उधर, पुलिस इस तरह की जानकारी होने से साफ इनकार कर रही है।
विज्ञापन

लक्सर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एवं नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि की बेटी का तहसील क्षेत्र के खड़ंजा कुतुबपुर निवासी एक समुदाय विशेष के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है जब इसकी जानकारी कस्बे के ग्रामीणों को हुई तो दोनों का कस्बे में मिलना बंद कर दिया। कुछ दिन पहले प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए लक्सर बुलाया और कार में लेकर लक्सर रायसी मार्ग पर बिजोपुरा के निकट जंगल के रास्ते में ले गया। बताया जाता है कि युवक ने अपनी कार को गन्ने के खेत के निकट लगाकर कार में प्रेमिका के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। इसी बीच वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने युवक-युवती को पहचान लिया। सूचना पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युगल को कार से उतार लिया और धुनाई कर दी। इसी बीच युवती भाग निकली। युवक के माफी मांगने पर ग्रामीणों ने युवक को छोड़ दिया। इसी बीच किसी ग्रामीण ने घटना को मोबाइल में कैद कर लिया। उसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस अधिकारी इस तरह की किसी वीडियो की जानकारी होने से मना कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed