{"_id":"5bcb81aebdec2269991766bc","slug":"21540063662-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर। कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव के रास्ते में एक किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पिरान कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी ट्यूशन पढ़कर वापस अपने घर जा रही थी। रास्ते में किशोरी को अकेली देखकर युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकतें और मारपीट शुरू कर दी। किशोरी ने शोर मचाया तो सभी आरोपी मौके फरार हो गए। किशोरी अपने घर पहुंची तो उसने युवकों की हरकतों के बारे में अपने परिजनों को बताया। परिजन किशोरी को लेकर इमलीखेड़ा चौकी पहुंचे। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। चौकी प्रभारी कुंवर राम आर्य ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर सलमान, नदीम, राशिद, सहवान निवासी मानुबास और आरिफ निवासी सोहलपुर के खिलाफ छेड़छाड़ मारपीट और पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।