फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पॉलीटेक्निक छात्र पर रॉड से हमला, गंभीर

पॉलीटेक्निक छात्र पर रॉड से हमला, गंभीर

Sun, 18 Nov 2018 12:11 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक छात्र पर रॉड से हमला, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक के एक छात्र को कॉलेज के बाहर करीब 10 युवकों ने बेरहमी से पीटा। साथ ही रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी बाइक में तोड़कर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

कलियर क्षेत्र के गांव मेहवड़ निवासी शाहनजर रुड़की स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज का छात्र है। शनिवार की सुबह वह बाइक से कॉलेज गया था। कॉलेज गेट पर आठ-दस युवक खड़े थे। इन युवकों ने उसकी बाइक रोक ली और बिना किसी बात पर उसके साथ मारपीट की। युवकों ने उसे बाइक से उतारकर बेरहमी से पीटा। इसी बीच एक युवक ने रॉड से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद उसकी बाइक में तोड़फोड़ की और आग लगाने का भी प्रयास किया। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंचने के पहले ही युवक मौके से भाग निकले। पुलिस ने तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से घायल शाहनजर को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने शुक्रवार की शाम भी उसके साथ कॉलेज के बाहर मारपीट की थी। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवकों को चिह्नित किया जा रहा है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed