फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   जांच टीम के साथ ही भीड़े दोनों पक्ष

जांच टीम के साथ ही भीड़े दोनों पक्ष

Mon, 23 Apr 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
जांच टीम के साथ ही भीड़े दोनों पक्ष

विज्ञापन
चुड़ियाला। तेज्जुपुर में विकास कार्यों की जांच-पड़ताल करने पहुंचे अधिकारियों के सामने ही प्रधान और शिकायत कर्ता पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। स्थिति यहां तक बिगड़ गई कि भगवानपुर पुलिस को मौके पर पहुंचकर काबू पाना पड़ा। पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चलान कर दिया।

चुड़ियाला क्षेत्र के तेज्जुपुर पंचायत में तेज्जुपुर व फकरेड़ी दो गांव आते है। फकरेड़ी गांव के प्रधान मांगेराम हैं। कुछ दिन पहले गांव के ही प्रेमसिंह ने सड़क निर्माण, शौचालय निर्माण, राशन कार्ड, एलईडी लाइट, आवास योजना, हैंडपंप आदि को लेकर सूचना मांगी थी। इसके बाद मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। जिलाधिकारी ने मामले की जांच विभागीय अधिकारियों को सौंपी थी। मामले की जांच खंड विकास अधिकारी भगवानपुर कर रहे है। खंड विकास अधिकारी भगवानपुर ने ग्राम प्रधान को जांच के लिए सभी रिकार्ड लेकर सोमवार को पंचायत भवन में सुबह 11 बजे पेश होने को कहा था। सोमवार को उन्होंने भगवानपुर ब्लॉक से एडीओ पंचायत बीएस कर्णवाल व ग्राम विकास अधिकारी अरविंद गुप्ता के साथ तेज्जुपुर पंचायत घर में विकास कार्यों के कागजों की जांच पड़ताल शुरू ही की थी कि प्रधान समर्थक व शिकायतकर्ता के समर्थकों की आपस में नोकझोंक होने लगी। जिसके बाद मामला इतना बढ़ा की बोलचाल मारपीट में बदल गई। जमकर जुते चप्पल चले। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन उसके बाद भी दोनों पक्ष शांत होने का नाम नहीं ले रहे थे। मामला बिगड़ता देख भगवानपुर थाने से पुलिस बुलानी पडी। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर बितर किया ओर झगड़ा करने वालों को अपने साथ थाने ले गई। लोगों का कहना है कि झगड़े के दौरान जांच अधिकारी के साथ भी हाथापाई हुई है, जबकि वह इस बात से मना कर रहे है। उधर दारोगा प्रवीण रावत नेेेे बताया कि प्रधान मांगेराम उसकेेे भाई श्रवणकुमार, जुल्फूूकार व प्रेेमसिहं सहित चार लोगों का शांतिभंग मे चालान किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed