फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   25 पैंडोल क्लिप के साथ कबाड़ी गिरफ्तार

25 पैंडोल क्लिप के साथ कबाड़ी गिरफ्तार

Thu, 28 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
25 पैंडोल क्लिप के साथ कबाड़ी गिरफ्तार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लंढौरा। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने लंढौरा कस्बे में कबाड़ी की दुकान में छापा मारकर दुकान से 25 पैंडोल क्लिप बरामद किए गए। पुलिस ने कबाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई के बाद कबाड़ियों में हड़कंप मचा रहा।
आरपीएफ को रेलवे लाइन से पैंडोल क्लिप की चोरी होने की सूचना मिल रही थी। जिसके तहत रेलवे सुरक्षा बल की इंटेलिजेंस टीम को भी चोरों की धरपकड़ के लिए लगाया था। ढंडेरा में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आईओसी(इंडियन ऑयल कारपोरेशन) डिपो के पास एक कबाड़ी रेलवे का सामान बेचता है। उसकी दुकान में कुछ पैंडोल क्लिप पड़े हैं। एक सप्ताह से वह क्लिप बेच रहा है। बुधवार सुबह आईओसी डिपो के पास टीम को लगाया गया। टीम बुधवार सुबह से ही डिपो के पास लग गई थी। इस दौरान कबाड़ी की दुकान के तलाशी ली गई तलाशी के दौरान कबाड़ी की दुकान से 25 से अधिक पैंडोल क्लिप बरामद किए गए। आरपीएफ इंस्पेक्टर सोनी शर्मा ने बताया कि आरोपी कबाड़ी मोहम्मद नदीम पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी थिथोला लंढौरा को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी लंढौरा क्षेत्र से पुलिस ने पैंडोल क्लिप कबाड़ियों की दुकान से बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

टीम में आरपीएफ के इंटेलिजेंस के सहायक उपनिरीक्षक पवन कुमार, कांस्टेबल सज्जन सिंह, कांस्टेबल हरवीर सिंह, लक्सर आरपीएफ के कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed