{"_id":"5ae0cee14f1c1bb56a8b60d3","slug":"101524682465-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख की लूट का आरोपी बिल्ला पंजाब से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 लाख की लूट का आरोपी बिल्ला पंजाब से गिरफ्तार
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। विगत सात अप्रैल को दिनदहाड़े हुई 25 लाख की लूट के चौथे आरोपी बिल्ला को पुलिस ने लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। इससे लूटी गई रकम में से दो लाख 50 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बिल्ला ने ही मुख्य आरोपी सुखविंदर उर्फ मौनी को शहर से बाहर निकालने में मदद की थी।
बुधवार को गंगनहर कोतवाली में बिल्ला की गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए सीओ एसके सिंह ने बताया कि सात अप्रैल को बदमाश एटीएम में कैश डालने पहुंचे कर्मियों से सुरक्षाकर्मी को गोली मारकर 25 लाख रुपये लूट लिए थे। इसके बाद पुलिस ने 400 सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना में शामिल बदमाशों की पहचान की थी। 19 अप्रैल को पुलिस ने दो आरोपी राजेंद्र निवासी उर्फ मोंटी निवासी शिव विहार झबरेड़ा व रायपुर भगवानपुर निवासी अमित तलवार को गिरफ्तार किया था। इनसे लूट के चार लाख 57 हजार रुपये के साथ पिस्टल बरामद की थी। तीसरे आरोपी सुखविंदर उर्फ मोनी निवासी लुधियाना को पुलिस ने 19 अप्रैल की सुबह पाडली गांव के पास से एक घंटे की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके कब्जे से लूट के 50 हजार 300 रुपये बरामद किए थे। इससे पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया था। लूट के चौथे आरोपी दीपक उर्फ बिल्ला की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया था। टीम ने इसे लुधियाना के जवाहर नगर से गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से दो लाख 50 हजार रुपये बरामद किए हैं।
आरोपी को पकड़ने वाली टीम
- उपनिरीक्षक कोतवाली गंगनहर प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक प्रभारी सीआईयू रविंद्र कुमार, कांस्टेबल कोतवाली गंगनहर देवेंद्र ममगईं, कांस्टेबल सीआईयू रविंद्र खत्री, कांस्टेबल सीआईयू नितिन, कांस्टेबल सीआईयू अशोक कुमार।
विज्ञापन
बाइक चलाने में माहिर
रुड़की। लूट का चौथे आरोपी दीपक उर्फ बिल्ला भीड़ में बाइक चलाने में माहिर है। लूट के दौरान वह सुखविंदर के साथ शामिल था। इस दौरान उसने बाइक को स्टार्ट रखा था। 25 लाख की लूट करते ही वह बाइक को लेकर सड़क पर भरी भीड़ से आराम से निकल गया था। उसको सुखविंदर ने दो बार घटना स्थल से लेकर शहर से बाहर निकलने का रास्ता दिखाया था। उसके बाद उसने अकेले दो बार घटनास्थल से बाहर निकलने वाले रास्ते की रेकी की थी। घटनावाले दिन वह सुबह एक बार घटनास्थल से बाहर निकलने की रिहर्सल कर चुका था। इसी के चलते वह आसानी से लूट की घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से निकल गया था। बिल्ला ने बताया कि वह लुधियाना से दो बार रुड़की ट्रेन से आया था। घटना वाले दिन भी वह ट्रेन से रुड़की आया था। इसके बाद वह सुखविंदर से मिला था। उसे लेने सुखविंदर स्टेशन आता था।
तीन लाख के लालच में लूट का दिया अंजाम
बिल्ला ने पुलिस को बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी। वह बार में शराब परोसने का काम करता है। सुखविंदर घटना से कुछ दिन पहले बार में आया था उसने उससे पैसों की बाबत बात की थी। जिसको लेकर सुखविंदर ने उससे कहा कि उसे उसके साथ रुड़की में चलना होगा। जहां वह एक लूट की घटना को अंजाम देंगे। इसके बाद उसे तीन लाख रुपये मिल जाएंगे। इसके लिए उसे बाइक चलानी होगी।
क्रिकेट का खिलाड़ी है बिल्ला
- 25 लाख की लूट में शामिल बाइक को चलाने वाला बिल्ला क्रिकेट का खिलाड़ी है। वह लुधियाना के अलावा कई शहरों में क्रिकेट खेल चुका है। लेकिन इसी दौरान उसने जुर्म की दुनिया में कदम बढ़ाना शुरू किया, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
मोनी को पुलिस लेगी रिमांड पर
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार सुखविंदर सिंह को पुलिस रिमांड पर लेकर लूटी गई राशि बरामद करेगी। सीओ एसके सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी व अपने खाते में तीन लाख रुपये डाल रखी है। इस रकम को बरामद किया जाएगा। सीओ एसके सिंह ने बताया कि बिल्ला लुधियाना के एक बार में शराब परोसने का काम करता था।