फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case filed against youth for kidnapping a girl

Roorkee News: युवक पर लड़की को अगवा करने का केस

Fri, 11 Oct 2024 02:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Case filed against youth for kidnapping a girl
I
विज्ञापन

IIपुलिस ने एक युवक के खिलाफ लड़की को बहला- फुसलाकर अपहरण करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी को उसी गांव का एक युवक परेशान कर रहा था। आरोपी युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर कहीं ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों की खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी का नाम शुभम निवासी भलस्वागाज बताया है। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि दोनों की खोजबीन शुरू कर दी है।
I
I
I
I
I
Iकोल्हू में प्लास्टिक जलाने वालों पर हो कार्रवाई
I
Iझबरेड़ा। भाकियू क्रांति ने झबरेड़ा क्षेत्र के गन्ना कोल्हुओं में प्रतिबंधित प्लास्टिक कूड़ा जलाकर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया है। इसका शिकायतपत्र जिलाधिकारी को प्रेषित किया है। भाकियू क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने जिलाधिकारी को भेजे शिकायतपत्र में बताया कि झबरेड़ा इकबालपुर क्षेत्र में गन्ना कोल्हू संचालक लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। गन्ना कोल्हूओं की भट्ठी में प्रतिबंधित प्लास्टिक कचरे को ईंधन के रूप में जलाया जा रहा है। कोल्हुओं की चिमनी से जहरीला धुआं निकल रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने चेकिंग अभियान शुरू करने की मांग भी की है।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iकिसानों के नलकूपों के विद्युत उपकरण चोरी
I
I
I
Iझबरेड़ा। इकबालपुर क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने किसानों के निजी नलकूपों के हजारों रुपयों की कीमत के विद्युत उपकरण चोरी कर लिए। पीड़ित किसानों ने उपकरण चोरी की सूचना इकबालपुर पुलिस चौकी में दी है। जानकारी के अनुसार झबरेड़ा क्षेत्र के बेहड़ेकी सैदाबाद व मौलना गांव में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने किसानों के निजी नलकूपों को निशाना बनाया। रामकुमार शर्मा व अन्य किसानों के यहां चोरी हुई है। बृहस्पतिवार सुबह जब किसान खेत में काम करने गए तो उन्होंने नलकूपों के स्टार्टर, कटआउट, केबल व ऑपरेटर आदि उपकरण चोरी पाए। किसानों ने दीवार में सेंधमारी कर उपकरण चोरी की सूचना इकबालपुर पुलिस चौकी में दी। इकबालपुर पुलिस चौकी प्रभारी नितिन निष्ठ ने बताया कि आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई है। I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed