फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Brick attack on father and son, serious

पिता-पुत्र पर ईंट से जानेलवा हमला, गंभीर

Tue, 18 Oct 2022 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Brick attack on father and son, serious
बाइक की साइड लगने पर एक व्यक्ति ने पिता-पुत्र पर ईंट से हमला करके लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मारपीट का पूरा वीडिया सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पीड़ित पिता-पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी है। उधर, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्रीन पार्क कालोनी निवासी सरफराज सोमवार शाम एक बाइक पर लिफ्ट लेकर घर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह घर के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति को बाइक की साइड लग गई। इस पर उसने बाइक चालक को थप्पड़ जड़ दिया। सरफराज ने विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने उसके सिर पर ईंट से हमला करके लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर सरफराज के पिता इलियास भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इस पर उक्त व्यक्ति ने इलियास के सिर पर भी ईंट से हमला करके लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को बचाया। साथ ही परिजनों ने दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मारपीट करने वाला सैन्यकर्मी बताया जा रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed