फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP spreading hate in the name of religion and caste: Pritam Singh

देश और प्रदेश में धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैला रही भाजपा

Wed, 20 Nov 2019 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP spreading hate in the name of religion and caste: Pritam Singh
रुड़की। मतदान का दिन नजदीक आते ही पार्टियों ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है। कांग्रेस प्रत्याशी ने जगह-जगह जनसंपर्क कर वोट मांगे। वहीं, देर शाम प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में हर वर्ग के लोग परेशान है। आर्थिक मंदी कमर तोड़ रही है, लेकिन भाजपा देश और प्रदेश को धर्म व जाति के आधार पर लोगों को बांटकर नफरत फैला रही है।
विज्ञापन

साकेत कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि शहर और सभी वर्गों के विकास के लिए कांग्रेस को वोट देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि निवर्तमान मेयर यशपाल राणा के जनहितैषी कार्यों से घबराकर भाजपा ने उन पर झूठे आरोप लगाए और फिर चुनाव पर प्रतिबंध लगा दिया, लेकिन जनता भाजपा की इस साजिश को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि निवर्तमान मेयर के भाई रीशू राणा को जीत मिलती है तो शहर को एक नहीं बल्कि कई जनसेवक मिलेंगे, जो दिन रात जनता की सेवा करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा के कुचक्र को समझना जरूरी है। केवल वादे करने वाली सरकार कभी जनता का हित नहीं कर सकती। यह एक मौका है, जिसे गंवा दिया तो शहर का बड़ा नुकसान होगा। इससे पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में जन संपर्क किया गया। इस दौरान चाव मंडी, मकतूलपुरी, सलेमपुर राजपुतान, कृष्णानगर, प्रीत विहार, शेरपुर माजरा, खंजरपुर और तहसील में जनसंपर्क कर वोट की अपील की। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष कलीम खान, निवर्तमान मेयर यशपाल राणा, एडवोकेट राजेंद्र चौधरी, जितेंद्र पंवार, आरपी रतूड़ी, दिनेश कौशिक, प्रेमसागर पुरी, राम सिंह सैनी, जगदेव सिंह, श्रवण गोस्वामी, उम्मेद गाजी, दीपक गुप्ता, राजकुमार, अनुज गोस्वामी, अभय सिंह, भूपेंद्र, सलीम खान, अजीम खान, विकास त्यागी, रवि तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed