{"_id":"62ae17144211fa71a12a1a03","slug":"bike-and-scooty-collide-two-killed-roorkee-news-drn4149509169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और स्कूटी की भिड़ंत, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक और स्कूटी की भिड़ंत, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलौर बाईपास पर बाइक और स्कूटर की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
रुड़की और देहात क्षेत्र में सड़क हादसों में लगातार इजाफा हो रहा है। रोजाना हो रहे हादसों में वाहन चालकों की मौत हो रही है। शुक्रवार देर रात भी सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मंगलौर बाईपास पर नगला इमरती-खटका के पास एक बाइक और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से रुड़की सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने घटना की सूचना दोनों के परिजनों को दी। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आननफानन अस्पताल पहुंचे। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हादसे में बाइक सवार मेडिकल स्टोर संचालक मुंतजीर (21) पुत्र अशरफ निवासी पठान चौक, लंढौरा और स्कूटी सवार प्रवीण (25) पुत्र राजेंद्र निवासी कुआंहेड़ी, नारसन की मौत हो गई है। दोनों वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत से हादसा हुआ है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।