{"_id":"69e3c6622b160b9e98012cf0","slug":"arbitrariness-stone-crusher-was-running-even-after-being-seized-roorkee-news-c-5-1-drn1027-950320-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी : सीज होने के बाद भी चल रहा था स्टोन क्रशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी : सीज होने के बाद भी चल रहा था स्टोन क्रशर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन के सीज किए जाने के बावजूद स्टोन क्रशर का संचालन किया जा रहा था। मामले की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी के आदेश पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की टीम ने बाडीटीप के पास स्थित अवनी स्टोर क्रशर पर छापा मारा। छापे के दौरान क्रशर संचालित पाया गया। टीम ने दोबारा क्रशर को सीज कर दिया। मामले में खान निरीक्षक की ओर से क्रशर संचालक के खिलाफ लक्सर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद कुछ स्टोन क्रशर संचालकों की मनमानी पर लगाम नहीं लग पा रही है। क्षेत्र में बंद किए गए कुछ स्टोर क्रशर चोरी छिपे संचालित हो रहे हैं। खान निरीक्षक सुष्मिता पांडे ने बताया कि लक्सर तहसील क्षेत्र में बाडीटीप के पास स्थित अवनी स्टोन क्रशर का विभागीय टीम ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान यहां अवैध तरीके से उपखनिज लिए जाने पर क्रशर को 14 दिसंबर को सीज किया गया था।
17 अप्रैल को विभाग को क्रशर का संचालन दोबारा किए जाने की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता ने क्रशर का संचालन होने का वीडियो भी विभाग को उपलब्ध कराया था। इस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर उन्होंने सर्वेक्षक विवेक कुमार के साथ क्रशर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीज किए जाने के बावजूद क्रशर संचालित होने की बात सामने आई। इस पर विभाग ने क्रशर को सीज कर दिया। मामले में खान निरीक्षक की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि खान निरीक्षक की तहरीर पर प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।