फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   amarind Road Mohalla: Insects coming in the water

ईमली रोड मोहल्ले में पानी के साथ आ रहे कीड़े

Fri, 16 Aug 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
amarind Road Mohalla: Insects coming in the water
रुड़की स्थित ईमली रोड पर टंकी से आ रहे गंदा पानी। - फोटो : ROORKEE
रुड़की। जल संस्थान के लोगों को शत प्रतिशत शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के दावे इमली रोड मोहल्ले में आकर फेल हो रहे हैं। पहले पुरानी तहसील और अब इमली रोड मोहल्ले में लोगों घरों में गंदे पानी के साथ कीड़े भी आ रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने जल संस्थान के अधिकारियों पर शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रईस, सादाब, वसीम, शहजाद, खालिद, रेशमा, सलमा, हुसनजहां, सौरभ, अजीज, अहसान, मुन्फेत अली, इकरार अहमद, सद्दाख, उसमान, अनुज कुमार, महेश, शाहिस्ता, इसराना, फाहिद, तसलीम अली, फहरीन, तवस्सुम, सुलेमान आदि ने बताया कि दो माह से उनके मोहल्ले में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। गंदा पानी तो लोग जैसे तैसे बर्दाश्त कर रहे थे। लोग गंदे पानी को उबालकर पी रहे थे। अब कुछ दिन से लोगों के घरों में पानी के साथ कीड़े भी आने लगे हैं। अब ये पानी पीने लायक तक नहीं रहा है। मोहल्ले के लोगों ने गंदे पानी की कई बार जल संस्थान के कार्यालय में पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत की। हर बार अधिकारी जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दे देते हैं, लेकिन अभी तक समस्या हल नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि अब गंदा पानी पीने से बच्चों में बीमारी फैलने का खतरा भी हो गया है। शहजाद ने बताया कि टंकी में गंदा पानी आने के कारण दूसरे मोहल्लों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान न हुआ तो वे जलसंस्थान के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इमली रोड पर गंदे पानी आने की समस्या को लेकर किसी भी व्यक्ति ने जल संस्थान के कार्यालय में शिकायत दर्ज नहीं की। यदि समस्या है तो जल्द ही इसकी जांच कर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशु त्यागी, अपर सहायक अभियंता जल संस्थान रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed