फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   After Patwari, now paper leak of JE and AE recruitment exam

Roorkee News: पटवारी के बाद अब जेई और एई की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक

Fri, 03 Feb 2023 11:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Fri, 03 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
After Patwari, now paper leak of JE and AE recruitment exam
I
विज्ञापन

II
I
I- जेल में बंद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के संजीव चतुर्वेदी और एक अन्य अनुभाग अधिकारी समेत नौ के खिलाफ मुकदमा
I
I

I
I- भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष भी पेपर लीक में शामिल, मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी ने शुरू की थी जांच
I
I
I
I
I
Iउत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी भर्ती लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक के बाद अब अवर अभियंता (जेई) और सहायक अभियंता (एई) की भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के खुलासे से हड़कंप मचा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पटवारी पेपर लीक मामले में जेल में बंद आयोग के निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी और आयोग के दूसरे अनुभाग अधिकारी के अलावा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत नौ लोगों के खिलाफ कनखल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि भाजपा नेता की पेपर लीक करवाने में अहम भूमिका निभाई है। आरोपियों की धरपकड़ शुरू हो गई है।I
I
I
I
I
Iपटवारी भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद वर्ष 2021-22 में हुई एई और जेई की भर्ती परीक्षा भी सवालों के घेरे में आ गई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी ने इन परीक्षाओं की जांच भी शुरू कर दी थी। सामने आया कि जेल जा चुके अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी और शिक्षक राजपाल ने गठजोड़ कर आयोग के दूसरे अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार के साथ मिलकर एई-जेई के प्रश्नपत्र को लीक कराया। अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार ने ही पेपर सेट किया था। एसआईटी जांच में सामने आया कि लक्सर और ज्वालापुर हाईवे स्थित जुर्स कंट्री में अभ्यर्थियों को प्रश्न रटवाया गया था। पिछले दिनों पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिये राजपाल से एसआईटी ने इन परीक्षाओं से जुड़ी कई जानकारियां हासिल की थी।I
विज्ञापन

I
I
I
I
Iवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि आरोपी निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी और दूसरे अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार, संजीव चतुर्वेदी की पत्नी रितु, शिक्षक राजपाल निवासी ग्राम कुलचंदपुर उर्फ नथोड़ी थाना गागलहेड़ी सहारनपुर हाल पता ग्राम सुकरासा अंबूवाला पथरी, संजीव कुमार उर्फ संजीव दुबे निवासी ग्राम कुलचंदपुर उर्फ नथोड़ी थाना गागलहेड़ी सहारनपुर हाल पता फ्लैट नंबर जी-407 जुर्स कंट्री ज्वालापुर, नितिन चौहान निवासी ग्राम आन्नेकी सिडकुल और भाजपा के मंगलौर ग्रामीण के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जट मंगलौर, सुनील सैनी निवासी पूर्वावाला लक्सर, मनीष कुमार निवासी गोविंदनगर पूर्वावली गंगनहर रुड़की के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iमुकदमा इंस्पेक्टर बीएल भारती की ओर से दर्ज कराया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। कितनी रकम में अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र बेचा गया इसकी जांच चल रही है।I
I
I
I
I
I
I
I
I
Iये आरोपी पहले से ही जेल में हैं बंद
I
I
I
Iआरोपी संजीव चतुर्वेदी, उसकी पत्नी रितु, राजपाल और उसका भतीजा संजीव दुबे, मनीष कुमार पहले से ही पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में जेल में बंद हैं। जबकि आरोपी संजीव कुमार, नितिन चौहान, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल, सुनील सैनी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।I

I

I
I

I
I

I
I

I
Iइन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
I
Iआरोपियों के खिलाफ धारा 420, 409, 120-बी और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998-3 एवं 4 के अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 7 व 8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article