{"_id":"5b50c52d4f1c1b37748b5c09","slug":"161532020013-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षाफल में सुधार लाने के लिए मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षाफल में सुधार लाने के लिए मंथन
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भगवानपुर। खंड शिक्षा अधिकारी ने शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बोर्ड परीक्षाफल में सुधार लाने पर मंथन किया। साथ ही हरेला पर्व पर पौधे रोपने के लिए छात्रों को जागरूक करने पर भी बल दिया गया।
बीईओ भिक्कम सिंह ने कहा कि भगवानपुर ब्लॉक का हाइ स्कूल बोर्ड परीक्षा का औसत रिजल्ट 72 प्रतिशत और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का औसत रिजल्ट 70 है, जो प्रदेश के औसत रिजल्ट से काफी कम है। उन्होंने कहा कि सभी प्रधानाचार्य और शिक्षक को बोर्ड परीक्षा रिजल्ट सुधार के लिए अलग से काम करें। उन्होंने कहा कि शासन के आदेशानुसार अब प्रधानाचार्य और शिक्षक गांव में 15 से 80 साल तक की आयु के निरक्षर लोगों को छात्र- छात्राओं के माध्यम से पढ़ाने का काम भी करेंगे।
इस मौके पर एसके गर्ग, अशोक रतूड़ी, विराज सिंह, रघुवीर परमार, डा.सरोजिनी गुप्ता, भरत वीर सिंह, जयकृत सिंह, रावत, राजेंद्र सिंह, सलीम अहमद, रामकुमार सैनी, कुंवरपाल सिंह आदि उपस्थित थे।