फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Work Begins on Temporary Culvert on Suryadhar Road

Rishikesh News: सूर्यधार मार्ग पर अस्थायी पुलिया बनाने का काम शुरू

Sat, 05 Sep 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 05 Sep 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Work Begins on Temporary Culvert on Suryadhar Road
सूर्यधार मार्ग पर अस्थायी पुलिया बनाने का काम शुरू
विज्ञापन

जौलीग्रांट। सूर्यधार झील मार्ग पर सिला चौकी के पास जुलाई में अमगड़ खाले में आई भारी बाढ़ के करीब डेढ़ माह बाद लोनिवि की ओर से सूर्यधार झील मार्ग पर गडूल पंचायत के क्षेत्र में ह्यूम पाइप डालकर अस्थायी पुलिया बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। गडूल क्षेत्र से निकलने वाला अमगढ़ खाला पिछले करीब दो वर्ष से भारी उफान के साथ बह रहा है। यह खाला जाखन नदी में जाकर मिलता है। इसी स्थान पर सिला चौकी के पास एक पक्की पुलिया हुआ करती थी। भारी मलबा और पानी आने से पक्की पुलिया बह गई थी जिसके बाद अस्थायी पुलिया का निर्माण करवाया गया था। जुलाई में आई बाढ़ में अस्थायी पुलिया बहने से सिला चौकी, कंड़ोली, खरक, सेबूवाला आदि गांवों का संकर्प थानो- भोगपुर मुख्य मार्ग से कट गया था। हांलाकि सिंचाई विभाग ने तीन जेसीबी की मदद से खाले का पानी डायवर्ट करने का प्रयास किया गया था लेकिन तेज बहाव में यह इंतजाम बह गए थे। लोनिवि के एई सुरेंद्र नेगी ने कहा कि फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ह्यूम पाइप ड़ालकर अस्थायी पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। कुछ ही दिन में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

-----
कोट-
--सिला चौकी के पास ऊंचाई वाले क्षेत्र से तेज पानी के साथ भारी मलबा आने से अस्थायी पुलिया बह गई थी। जिलाधिकारी और सबंधित अधिकारियों से बातचीत के बाद अस्थायी पुलिया निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। बाद में पक्की पुलिया बनवाई जाएगी।
विज्ञापन

- बृजभूषण गैरोला, विधायक डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed