फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Video of stunt goes viral action taken against two Rishikesh News

Rishikesh: नेशनल हाईवे पर बाइक पर स्टंट करते नजर आए दो युवक, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने उतारा सारा खुमार

Tue, 03 Jun 2025 02:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 03 Jun 2025 02:09 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर दो युवकों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। युवक नेशनल हाईवे पर बाइक पर स्टंट करते नजर आए, जिसके बाद पुलिस ने युवकों का सारा खुमार उतारा।

विज्ञापन
Video of stunt goes viral action taken against two Rishikesh News
पुलिस - फोटो : istock

विस्तार

नेशनल हाईवे पर बाइक पर स्टंट करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने दो युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। दोनों बाइकों को सीज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था।

विज्ञापन


वीडियों में दो युवक नेशनल हाईवे पर रैश ड्राइविंग और स्टंट बाइकिंग करते हुए दिखाई दे रहे थे। एसएसपी अजय सिंह ने इसका संज्ञान लेकर वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों के खिलाफ वैधानिक र्कारवाई करने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहीं बाइकों के नंबर के रजिस्ट्रेशन नंबर से उनके स्वामियों के बारे में जानकारी निकाली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath: धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, झूम उठे भोलेनाथ के भक्त...हेमकुंड साहिब में तीसरी बार गिरी बर्फ
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बाइक सवार सुमित निवासी केशवपुरी बस्ती डोईवाला और सत्यम सैनी निवासी नौका दूधली रोड थाना नेहरू कॉलोनी को कोतवाली में लाया गया। दोनों की बाइकों को सीज कर दोनों युवकों को सख्त चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed