{"_id":"683e932c489ce06c9d009453","slug":"first-snowfall-of-season-in-kedarnath-dham-uttarakhand-weather-news-update-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath: धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, झूम उठे भोलेनाथ के भक्त...हेमकुंड साहिब में तीसरी बार गिरी बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath: धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, झूम उठे भोलेनाथ के भक्त...हेमकुंड साहिब में तीसरी बार गिरी बर्फ
Tue, 03 Jun 2025 12:25 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:25 PM IST
सार
केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी होते ही भोलेनाथ के भक्त झूम उठे। वहीं हेमकुंड साहिब में भी यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक तीसरी बार बर्फ गिर चुकी है।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फ की सफेद चादर से ढंके मंदिर परिसर और आसपास की पहाड़ियों के अद्भुत दृश्य श्रद्धालु झूम उठे। बर्फबारी होते ही श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में तीर्थयात्री भगवान शिव के दर्शनों के लिए धाम पहुंचे हुए हैं। हर-हर महादेव’ के जयकारों की गूंज धाम में सुनाई दे रही है। श्रद्धालुओं ने बर्फबारी का आनंद लेते हुए वीडियो और फोटो भी लिए।
विज्ञापन
वहीं चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी सोमवार से मौसम खराब है। हेमकुंड साहिब में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरु होने के बाद तीसरी बार बर्फबारी हुई। हालांकि रविवार के मुकाबले सोमवार को बर्फबारी कम हुई है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यहां दोपहर बाद मौसम बदल रहा है और बर्फबारी हो रही है।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: राज्य बनने के बाद केदारनाथ आने वाली दिल्ली की पहली सीएम हैं रेखा गुप्ता, पीएम मोदी पहुंचे छह बार
इससे पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को दोपहर बाद यहां मौसम बदला और फिर बर्फबारी शुरू हो गई। हालांकि शाम होते-होते मौसम साफ भी हो गया।