फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   EV charging station at Janki Setu in disrepair for two years

Rishikesh News: जानकी सेतु पर ईवी चार्जिंग स्टेशन दो साल से पड़ा बदहाल

Sun, 06 Sep 2026 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 06 Sep 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
EV charging station at Janki Setu in disrepair for two years
-जी-20 सम्मेलन के दौरान लाखों रुपये की लागत से बना था स्टेशन; सॉफ्टवेयर अपडेट न होने से गूगल लोकेशन भी नहीं मिल रही, पर्यटकों को नहीं मिल रहा लाभ
विज्ञापन


- दो साल से बंद पड़ा जानकी सेतु का ईवी चार्जिंग स्टेशन

ढालवाल। जानकी सेतु के समीप जी-20 सम्मेलन की तैयारियों के दौरान वर्ष 2023 में स्थापित किया गया इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन करीब दो साल से बंद पड़ा है। संचालन और देखरेख के अभाव में स्टेशन बदहाल हो गया है और अब नगर पालिका प्रशासन ने इसके आसपास कबाड़ रखना शुरू कर दिया है। वर्ष 2023 में आयोजित जी -20 सम्मेलन की तैयारियों के दौरान जानकी सेतु के पास पार्किंग स्थल में दूसरे राज्याें से आनी वाली इलैक्टि्रक कारों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की गई थी। स्टेशन की स्थापना के बाद इसका उपयोग न होने से यह बदहाल होता चला गया। बताया जा रहा है कि इसका सॉफ्टवेयर अपडेट न होने से इसकी गूगल लोकेशन भी वाहन स्वामियों को नहीं मिल पाती। इससे दूसरे रज्यों से आने वाले वाहन स्वामियों को इस चार्जिंग स्टेशन के बारे में पता नहीं चलता। देखरेख और संचालन के अभाव में यह चार्जिंग स्टेशन अब अवैध कब्जे और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। इसके आसपास रेहड़ी-पटरी और अस्थायी दुकानों का अतिक्रमण हो चुका है जिससे लाखों रुपये खर्च खर्च किए जाने के बाद भी जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। एक तरफ सरकार ई-वाहनों को बढ़ावा देने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर बने इस स्टेशन का संचालन न होना प्रशासनिक दावों की पोल खोल रहा है। जिस संख्या में शनिवार और रविवार को पर्यटकों के वाहन आते हैं उस हिसाब से शहर और आसपास के क्षेत्रों में चार्जिंग स्टेशन नहीं हैं।
विज्ञापन

----
कोट-
मामला संज्ञान में नहीं है। जल्द ही स्थल का निरीक्षण करवाया जाएगा। स्थिति की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - बद्री प्रसाद भट्ट, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed