{"_id":"619aa1c8063bdf5da0547610","slug":"tourists-enjoy-river-rafting-rishikesh-news-drn3967113156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों ने उठाया रिवर राफ्टिंग का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों ने उठाया रिवर राफ्टिंग का लुत्फ
विज्ञापन
14 गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को वीकेंड पर योगनगरी पूरे शबाब पर नजर आई। दिल्ली, हरियाणा, यूपी और पंजाब से बड़ी संख्या में पर्यटक ऋषिकेश पहुंचे। सैलानियों ने योगनगरी के मुख्य आकर्षण रिवर राफ्टिंग का जमकर मजा उठाया। दिनभर गंगा तल रंगबिरंगी राफ्टों से सराबोर नजर आया।
वीकेंड पर योगनगरी में पर्यटकों की जबरदस्त आमद रही। दिल्ली, हरियाणा, यूपी और पंजाब के पर्यटकों प्रमुख पर्यटक स्थलों पर खूब सैैैर सपाटा किया। इसके बाद पर्यटक शिवपुरी, क्लब हाउस और ब्रह्मपुरी पहुंचे। यहां सैकड़ों की संख्या में राफ्टें गंगा में उतारी गई। रोमांचक सफर शुरू होने पर पर्यटक काफी उत्साहित नजर आए। नदियों की तेज लहरों के उतार चढ़ाव पर हिचकोले खाती राफ्टों ने पर्यटकों को रोमांच से भर दिया। गंगा राफ्टिंग रोटेशन समिति अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया इस बार वीकेंड पर ऋषिकेश आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि रविवार को करीब 500 लोगों को राफ्टिंग कराई गई।
जंगल कैंप पर्यटकों से हुए पैक
वीकेंड पर फूलचट्टी, मोहनचट्टी, रत्तापानी, शिवपुरी आदि जगह जंगल कैंप पूरी तरह से पैक रहे। जंगल कैंप मे ठहरे लोगों ने दोस्तों और परिजनों के साथ प्रकृति के सौंदर्यी और रोमांच का जमकर आनंद लिया। पर्यटकों का उत्साह और उर्जा देखते ही बन रही थी।