Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Party workers should mobilize at the booth level to ensure the

तीसरी बार सरकार बनाने के लिए बूथ स्तर पर जुटें कार्यकर्ता : बलूनी

Sat, 14 Nov 2026 08:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 14 Nov 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Party workers should mobilize at the booth level to ensure the
- स्वर्गाश्रम के वेद निकेतन में आयोजित हुआ रायशुमारी कार्यक्रम, जुटे टिकट के दावेदार
विज्ञापन

- गढ़वाल सांसद ने सभी दावेदारों से की वन-टू-वन मुलाकात, जानी चुनावी तैयारियों की नब्ज
यमकेश्वर। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियां और तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वर्गाश्रम स्थित वेद निकेतन में भाजपा का मंथन और रायशुमारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और कोटद्वार जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल विशेष रूप से बैठक लेने पहुंचे।
कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना होगा और बूथ स्तर पर मजबूती से काम करना होगा। सांसद ने याद दिलाया कि राज्य निर्माण के बाद से ही यमकेश्वर विधानसभा सीट पर लगातार भाजपा जीतती आई है और इस बार भी पार्टी यहां से बड़ी जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान यमकेश्वर विधानसभा सीट से टिकट की आस लगाए दावेदारों की भारी भीड़ नजर आई। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने रायशुमारी प्रक्रिया के तहत सभी दावेदारों से अलग-अलग मुलाकात की। उन्होंने हर दावेदार की राय जानी, क्षेत्र में उनकी सक्रियता और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, संजीव चौहान, विश्वजीत नेगी, शैलेंद्र रावत, नलिन भट्ट, महावीर कुकरेती, महेंद्र राणा, नीरज कुकरेती, विपिन कैंथोला, मीरा रतूड़ी और भरतलाल सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed