Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   UK Top News: CM dhami gauchar mela announcements rishikesh bus accident air force drill uttarkashi badrinath

UK Top News: ऋषिकेश में छात्रों से भरी बस पलटी, गौचर मेले सीएम की घोषणाएं, चिन्यालीसौड़ में वायुसेना का अभ्यास

Sat, 14 Nov 2026 05:10 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 14 Nov 2026 05:10 PM IST
सार

उत्तराखंड में शनिवार को कई बड़ी खबरें सामने आईं। ऋषिकेश में 50 छात्रों से भरी बस पलटने से तीन लोग घायल हो गए, वहीं बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 23 लाख पार पहुंच गया। दूसरी ओर, चिन्यालीसौड़ एयरपोर्ट पर वायुसेना का अभ्यास जारी है, जहां 17 नवंबर को पैरा कमांडो की लैंडिंग प्रस्तावित है। इधर, गौचर मेले के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिमली अस्पताल और मेडिकल कॉलेज को लेकर अहम घोषणाएं कीं।

विज्ञापन
UK Top News:  CM dhami gauchar mela announcements rishikesh bus accident air force drill uttarkashi badrinath
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

ऋषिकेश: मुनि की रेती के पास बस पलटी, करीब 50 छात्र थे सवार, फिरोजाबाद से शैक्षिक भ्रमण पर थे आए

विज्ञापन


भद्रकाली से पूर्णानंद पार्किंग की ओर आ रही बस के ब्रेक फेल होने से बस चालक सहित दो अन्य घायल हो गए। बस में करीब 50 छात्र सवार थे, जो शैक्षिक भ्रमण पर फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश से हरिद्वार ऋषिकेश घूमने आए थे। बस भद्रकाली से ब्रह्मानंद मोड़ होते हुए बस पूर्णानंद पार्किंग जा रही थी। इस दौरान ब्रह्मानंद मोड़ से पीडब्ल्यूडी तिराहा के बीच बस के ब्रेक फेल हो गए। बस अनियंत्रित होकर आश्रम की बाउंड्रीवॉल से टकरा गई। घायल चालक सहित दो अन्य घायलों को अस्पताल में लाया जा रहा है। मुनि की रेती यातायात पुलिस का कहना है कि बस के ब्रेक फेल होने के कारण चालक सहित कुल तीन लोग घायल हुए हैं। 

बदरीनाथ: वीकेंड पर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शन के लिए मची मारामारी, आंकड़ा 23 लाख पार

बदरीनाथ धाम की इस साल की यात्रा संपन्न होने में अब महज दो दिन शेष हैं, लेकिन धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। वीकेंड पर बदरीविशाल के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा। दर्शनों के लिए मारामारी की स्थिति बनी हुई है। भीड़ के चलते कई तीर्थयात्रियों को बिना दर्शन किए ही वापस लौटना पड़ रहा है। शुक्रवार शाम तक धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 23 लाख के पार पहुंच गई। बदरीनाथ धाम में इस वर्ष यात्रा शुरू होने के साथ ही श्रद्धालुओं की अच्छी खासी आमद बनी रही। बरसात के दौरान भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री धाम पहुंचे। अब कपाट बंद होने की तिथि नजदीक आने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या में और तेजी आ गई है। शुक्रवार को 17,420 श्रद्धालुओं ने बदरीविशाल के दर्शन किए, जबकि बृहस्पतिवार को 16 हजार श्रद्धालु धाम पहुंचे थे। शुक्रवार शाम तक कुल यात्रियों का आंकड़ा बढ़कर 23 लाख तीन हजार 869 पहुंच गया। शनिवार को भी धाम में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


 

Trending Videos

उत्तरकाशी: चिन्यालीसौड़ एयरपोर्ट पर वायुसेना का बड़ा अभ्यास, 17 नवंबर को पैरा कमांडो की लैंडिंग की तैयारी

चीन सीमा के नजदीक स्थित सामरिक रूप से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना का नॉर्थ इंडिया हिल्स अभ्यास चल रहा है। 12 नवंबर से शुरू हुआ यह अभ्यास 21 नवंबर तक जारी रहेगा। अभ्यास के दौरान 17 नवंबर को पैरा कमांडो जवानों की लैंडिंग प्रस्तावित है। इसके लिए वायुसेना के अधिकारी तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा आपातकालीन परिस्थितियों, सैन्य अभियानों और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। चीन सीमा से नजदीकी के चलते भी इस हवाई अड्डे का रणनीतिक महत्व बढ़ जाता है। यही वजह है कि सेना और वायुसेना यहां समय-समय पर अभ्यास कर अपनी परिचालन तैयारियों का जायजा लेती रहती हैं।


गौचर मेला: सीएम धामी की बड़ी घोषणा, सिमली अस्पताल पर बनेगी समिति, मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र को प्रस्ताव
सिमली महिला अस्पताल को मेडीकल कालेज बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा। साथ ही सिमली अस्पताल वाले मामले में जल्द समिति गठित की जाएगी। यह घोषणाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 74वें राजकीय ओद्योगिक सांस्कृतिक एवं विकास मेले के उद्घाटन अवसर पर की। सीएम धामी ने कहा कि यह मेला पीएम नरेंद्र मोदी के वोकल फॉल लोकल की थीम को धरातल पर उतारता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौचर मेले को उत्तराखंड की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान का जीवंत प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह मेला वर्ष 1943 में भोटिया व्यापार मेले के रूप में शुरू हुआ था। उस समय गौचर भारत-तिब्बत व्यापार का एक महत्वपूर्ण केंद्र था। अब यह औद्योगिक और सांस्कृतिक मेले के रूप में देशभर में अपनी पहचान बना चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed