{"_id":"6a6e60a90f347c6c820371bd","slug":"srishti-kandaris-husband-and-sister-in-law-arrested-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1032471-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: सृष्टि कंडारी का पति और ननद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: सृष्टि कंडारी का पति और ननद गिरफ्तार
Sun, 02 Aug 2026 02:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या का आरोपी पति सौरभ और ननद सुरभि: पुलिस
मृतका सृष्टि कंडारी का मौत से पहले बनाया गया छह मिनट 38 सेकंड का वीडियो आरोपियों के खिलाफ सबसे मजबूत हथियार साबित हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार होने के बावजूद वीडियो में दर्ज प्रताड़ना की आपबीती और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया। भारतीय न्याय संहिता के नए प्रावधानों के तहत इस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य ने विवेचना को नई दिशा देते हुए गिरफ्तारी का मजबूत आधार तैयार किया।सृष्टि कंडारी ने अपनी मां को एक वीडियो भेजा था। 6 मिनट 38 सेकंड के इस वीडियो में शुरुआती 38 सेकंड तक वह लगातार सिर्फ रोती रही और फिर सिसकते हुए शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने, मनहूस कहकर अपमानित करने और मानसिक उत्पीड़न का अपना पूरा दर्द बयां किया था। सृष्टि का यह वीडियो सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हुआ और लोगों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने की बात कही थी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अब तक पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी प्राप्त नहीं हुई है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होना बाकी है। ऐसे में पुलिस के लिए यही वीडियो एक सशक्त हथियार बना। पुलिस ने मृतका के पति सौरभ खत्री और ननद सुरभि उर्फ चारू को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन