{"_id":"6af8711a18adb1cf910a4874","slug":"hospitals-under-the-ayurveda-university-will-receive-life-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-148853-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: आयुर्वेद विश्वविद्यालय के अस्पतालों को मिलेंगी 50 लाख की जीवनरक्षक दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: आयुर्वेद विश्वविद्यालय के अस्पतालों को मिलेंगी 50 लाख की जीवनरक्षक दवाइयां
Sat, 14 Nov 2026 08:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 14 Nov 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
- ऋषिकुल, गुरुकुल और मुख्य परिसर के अस्पतालों में खरीदी जाएंगी दवाइयां
- आधुनिक उपकरणों और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने की भी तैयारी
ऋषिकेश। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल, गुरुकुल और मुख्य परिसर स्थित अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है। इसी वित्तीय वर्ष में तीनों अस्पतालों के लिए करीब 50 लाख रुपये की दवाइयां खरीदी जाएंगी। इसमें जीवनरक्षक दवाइयां भी शामिल होंगी, जिससे मरीजों को उपचार के दौरान दवाइयों की कमी का सामना न करना पड़े।
दवाई खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया की कवायद शुरु कर दी गई है। इसके साथ ही अस्पतालों के लिए जल्द ही आधुनिक चिकित्सा उपकरण खरीदने की योजना भी तैयार की जा रही है। अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए भी कवायद की जा रही है। इसका उद्देश्य मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण की सुविधा देना है। विवि प्रशासन का कहना है कि अस्पतालों के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को भी आधुनिक उपकरणों और आवश्यक सुविधाओं से लैस करने की योजना है। वहीं, विश्वविद्यालय के कक्षा-कक्षों को स्मार्ट क्लासरूम के रूप में विकसित करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इन प्रयासों से विश्वविद्यालय के अस्पतालों में उपचार व्यवस्था और शैक्षणिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की उम्मीद है।
विवि के अस्पतालों में दवाई खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द पूर्ण कर ली जाएगी। इसके साथ ही अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाओं से भी युक्त किया जाएगा। - डॉ. एसके बरनवाल, कुलसचिव, उत्तराखंड आयुर्वेद विवि।