{"_id":"652cd5c606b3fc1dd4044ddd","slug":"ram-devotees-jumped-with-joy-after-killing-tadka-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-267241-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ताड़का वध के बाद खुशी से झूम उठे रामभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ताड़का वध के बाद खुशी से झूम उठे रामभक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 1955 से स्थापित श्रीरामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी में लीला के तीसरे दिन भगवान राम ने राजा दशरथ के घर जन्म लिया। प्रभु राम ने राक्षसी ताड़का का बध किया। इस दौरान रामभक्त खुशी से झूम उठे। भगवान रामचंद के जयकारे लगने लगे। राम व लक्ष्मण का किरदार बाल कलाकारों ने निभाया।
बनखंडी स्थित रामलीला मैदान में राम जन्म, सीता जन्म, ताड़का वध, सुबाहु वध और अहिल्या उद्धार तक की लीला का मंचन किया गया। महामंत्री हरीश तिवाड़ी ने बताया कि राजा दशरथ के घर चार पुत्रों ने जन्म लिया। इसके बाद मुनि विश्वामित्र राजा दशरथ के पास राम और लक्ष्मण को लेने के लिए आते है। राजा दशरथ पहले मना करते हैं फिर काफी समझाने के बाद विवश होकर विश्वामित्र को राम और लक्ष्मण सौंप देते है। बताया कि जब ताड़का का सामना श्रीरामचंद से हुआ, तो मुनि विश्वामित्र के आदेश पर भगवान राम ने उसका वध कर दिया। लीला के तीसरे दृश्य में ताड़का की मृत्यु का समाचार सुनकर सुबाहु और मारीच श्रीराम के पास आते है। मारीच को भगवान राम एक छोर से दूसरे छोर पर फेंक देते हैं और सुबाहु को लक्ष्मण यमलोक पहुंचा देते हैं। इसके बाद ऋषि गौतम के श्राप से शिला बनी अहिल्या का उद्धार श्रीराम अपने चरणों के स्पर्श से करते हैं। लीला के बीच आकाश टुटेजा ने राम भक्तों में मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष विनोद पाल, पार्षद राजेश दिवाकर, सुरेंद्र कुमार, रमेश कोठियाल, दीपक जोशी, रोहताश पाल, हुकुम चंद, मनमीत कुमार आदि मौजूद रहे।