फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   No fear of NGT, having fun in beach camps on the banks of the river

एनजीटी का नहीं खौप, नदी के तट पर बीच कैंपों में हो रही मौज

Mon, 25 Apr 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
No fear of NGT, having fun in beach camps on the banks of the river
तीर्थनगरी में कैंप संचालक राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के आदेश की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। कैंप संचालक प्रतिबंधित नदी के 100 मीटर के दायरे में पर्यटकों को बीच कैंपिंग करा रहे हैं। कैंपों के नदी से सटे होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बीच कैंपिंग को लेकर प्रशासन भी आंखे मूंदे हुए है।
विज्ञापन

एनजीटी ने वर्ष 2015 में गंगा और उसकी सहायक नदी में सौ मीटर की परिधि के अंदर बीच कैंपों के संचालन पर रोक लगा दी थी। तब टिहरी प्रशासन की ओर से शिवपुरी क्षेत्र और पौड़ी प्रशासन की ओर से हेंवल नदी तट पर संचालित बीच कैंपों को हटाकर महज औपचारिकता निभाई गई थी। नतीजन हेंवल घाटी क्षेत्र के रत्तापानी, घट्टू गाड़, मोहनचट्टी, बैरागढ़, नैल और शिवपुरी क्षेत्र में खुलेआम बीच कैंपों का संचालन किया जा रहा है। शिवपुरी क्षेत्र में पर्यटक गंगा किनारे संचालित कैंपों में मौज मस्ती करने के बाद स्नान के लिए गंगा तट की ओर रुख करते हैं। जहां वे नशे की हालत में गंगा की तेज प्रवाह में बह जाते हैं। नदी के तट पर वे खाने, पीने के साथ ही नशे का सेवन करते हैं। उसके बाद सारा कूड़ा-करकट नदी में छोड़ देते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिवपुरी में नदी किनारे के क्षेत्र को कैंपिंग के लिए प्रतिबंधित घोषित किया गया था। करीब तीन महीने पहले टिहरी प्रशासन ने खानापूर्ति के लिए क्षेत्र का निरीक्षण किया। बावजूद इसके आज भी गंगा तट पर बीच कैंपों का किया जा रहा है।
विज्ञापन

गंगा नदी के तटों पर बीच कैंपों के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगी है। इसके बाद भी यदि कैंप संचालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं तो इसकी जांच की जाएगी। गंगा तटों पर संचालित बीच कैंपों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-देवेंद्र नेगी, एसडीएम नरेंद्रनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed