{"_id":"65341690478a44efeb01903f","slug":"meeting-with-dm-senior-officials-of-irrigation-rishikesh-news-c-5-1-drn1033-271667-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: आपदा से हुए नुकसान का जल्द तैयार करें डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: आपदा से हुए नुकसान का जल्द तैयार करें डीपीआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iशहरी विकास मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठकI
अगस्त में आई भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान को लेकर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने डीएम, सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपदा से हुए नुकसान का इस्टीमेट तैयार कर जल्द शासन को भेजने और अगले वर्षाकाल से पूर्व नुकसान की भरपाई कर स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए।
शनिवार को आयोजित बैठक में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। जिसके चलते आडवाणी प्लॉट, भल्ला फार्म, बंगाला नाला, खैरी खुर्द, पांडे प्लांट, गढ़ी मयचक, जोगीवाला, तुनीवाला, गौहरी माफी, रायवाला, प्रतीतनगर, साहबनगर, खदरी, भट्टोवाला, गुलजार फॉर्म सहित अन्य क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है।
सिंचाई विभाग आपदा से हुए नुकसान का इस्टीमेट बनाते समय स्थानीय लोगों को भरोसे में अवश्य लें, जिससे आपदा से प्रभावित सभी क्षेत्र इस्टीमेट में सम्मिलित हो जाए। कहा गुलजार फॉर्म में पानी की निकासी के लिए स्थाई समाधान निकाला जाए। सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ सुरक्षा के कार्यों में बंगालानाला, सेवलानाला, खैरीखुर्द, गढ़ी मयचक के लिए 419.54, तुनिवाला, चक जोगीवाला के लिए 285.43 और गौहरी माफी, प्रतीतनगर, रायवाला के लिए 998.76 करोड़ रुपये का अभी तक इस्टीमेट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर डीएम सोनिका, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय राज, अधिशासी अभियंता दिनेश उनियाल, प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सोबन सिंह कैंतुरा, प्रधान सागर गिरी, प्रधान चंद्रमोहन पोखरियाल, प्रधान रोहित नौटियाल, शांति प्रसाद थपलियाल, मानवेंद्र कंडारी, संदीप कुड़ियाल, ममता रावत, प्रभाकर पैन्यूली, राजेश जुगलान, अंबर गुरुंग, रोशन कुड़ियाल, दिनेश रावत आदि शामिल रहे।