फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Make youth self-employed by making home stay: tourism officer

होम स्टे बनाकर स्वरोजगार करें युवा: पर्यटन अधिकारी

Sat, 27 Nov 2021 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Make youth self-employed by making home stay: tourism officer
ऋषिकेश। जिला पर्यटन विकास विभाग पौड़ी गढ़वाल की ओर से राष्ट्रीय आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत उत्तराखंड ग्रामीण बैंक लक्ष्मणझूला, किमसार और तल्ला बणास में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिरासू, जोग्याणा, किमसार और तल्ला बनास के ग्रामीणों को विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। सिरासू, जोग्याणा गांव के तीन स्वयं सहायता समूहों को प्रमाण पत्रों की जांच की गई। जिला पर्यटन विकास अधिकारी केएस नेगी ने ग्रामीणों को बीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेकर लोग स्वरोजगार कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बना सकते हैं। यदि युवा अपने गांव में स्वरोजगार करते हैं तो इससे पलायन भी रुकेगा। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिला पर्यटन विभाग के कार्यालय में प्रमाण पत्र जमा कर आवेदन कर सकते हैं। होमस्टे बनने से देश विदेश से आने वाले पर्यटक गांवों में आकर लुफ्त उठा सकेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर लीड बैंक अधिकारी अनिल कटारिया, ग्राम प्रधान तल्ला बणास विनोद सिंह नेगी, संगीता देवी, भगत सिंह, सुरेंद्र सिंह, बचन बिष्ट, चंद्रमोहन, सरोज देवी, सुनीता देवी, राजेश्वरी देवी, मुकेश नेगी, दिनेश सिंह, रणवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed