फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Speeding Dumper Hits Scooter; Student Killed

Rishikesh News: तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, छात्र की मौत

Sun, 06 Sep 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 06 Sep 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Speeding Dumper Hits Scooter; Student Killed
- घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर डंपर को छोड़कर फरार हुआ चालक, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

बीसीए द्वितीय वर्ष का छात्र था मृतक,मूल रूप से था कोटद्वार का निवासी
रायवाला। हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर छिद्दरवाला ट्रैफिक सिग्नल के पास से एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। घटना के बाद डंपर चालक वाहन को घटनास्थल से पांच किमी दूर लालतप्पड़ में छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस की ओर से किशोर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक उत्तरांचल यूनिवर्सिटी देहरादून में बीसीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।

रायवाला कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक संजय रावत ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे दून हरिद्वार हाइवे पर छिददरवाला स्थित ट्रैफिक सिग्नल से कुछ ही दूरी पर एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद युवक लहुलुहान हो गया व डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद चीता पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायल स्कूटी सवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि डंपर और स्कूटी नेपालीफार्म से देहरादून की ओर जा रहे थे। घटना के बाद डंपर चालक मौके से वाहन सहित गायब हो गया। करीब पांच किलोमीटर लालतप्पड़ में छोड़कर भाग गया। बताया जा रहा है कि डंपर चालक तेज गति से वाहन चला रहा था जिससे उसने आगे चल रहे छात्र की स्कूटी को टक्कर मारी दी। डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान कोटद्वार निवासी अनिकेत गुसाईं(18) पुत्र दीपक गुसाईं के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed