फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Made aware of anatomy and its complexities

डोईवाला : अनारक्षित सीट होने से घमासान के आसार

Sun, 15 Dec 2024 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Made aware of anatomy and its complexities
नगर पालिका अध्यक्ष सीट के अनारक्षित (सामान्य) होने से इस निकाय चुनाव में और अधिक घमासान के आसार हैं। 2018 के निकाय चुनावों में नगर पालिका अध्यक्ष की सीट ओबीसी थी। ओबीसी होने के बावजूद इस सीट पर तब भी घमासान मचा था।
विज्ञापन


भाजपा पृष्ठभूमि के दो और कांग्रेस के एक व्यक्ति ने बागी चुनाव लड़ा था। इसलिए इस बार सीट सामान्य होने से पिछली बार से अधिक घमासान के आसार दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही दलों से दावेदारों की संख्या काफी अधिक हैं। लेकिन भाजपा में दावेदार अधिक हैं।
विज्ञापन




भाजपा में पुल से इधर भानियावाला, जौलीग्रांट, अठूरवाला, कांडरवाला आदि क्षेत्रों में गढ़वाली मतदाताओं और कुल मतदाताओं की संख्या पुल पार डोईवाला से अधिक है। इस क्षेत्र में डोईवाला के वार्ड दो, तीन, चार, पांच, छह, सात, आठ, नौ और दस हैं। जो पिछले निकाय चुनाव में भी नगर पालिका से जुड़े थे। इन वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के कई दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए दोनों पार्टियों के सामने सौंग पुल आर और पार के अलावा बड़ी संख्या में गढ़वाली मतदाताओं के समीकरण को साधना भी बड़ी चुनौती रहेगी। अकेले टिहरी विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला में ही करीब 15000 मतदाता हैं। जो पहाड़ी मूल के प्रत्याशी को ही ज्यादा पसंद करते हैं। पिछली बार यही के मतदाताओं ने भाजपा का पूरा गणित बिगाड़ दिया था। जिससे भाजपा मामूली अंतर से हार गई थी।




---

डोईवाला में सीट अनारक्षित हुई है। भाजपा निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी का जो भी आदेश होगा। उसका पूरी तरह पालन किया जाएगा। इस बार पार्टी जिसे भी टिकट देगी। उसे भारी मतों से जीत मिलेगी। - बृजभूषण गैरोला, विधायक डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed