{"_id":"6a4ac7d187dc4b857101c144","slug":"janvi-and-aashiya-in-finals-of-tv-reality-show-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1011243-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: टीवी रियलिटी शो में जानवी और आशिया फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: टीवी रियलिटी शो में जानवी और आशिया फाइनल में
Mon, 06 Jul 2026 02:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी रियलिटी शो किसमे कितना है दम के योग में छिद्दरवाला की 12 वर्षीय होनहार छात्रा जानवी और आशिया ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में प्रवेश कर लिया है। दोनों कक्षा सातवीं की छात्रा हैं और छिद्दरवाला के इंदिरा राष्ट्रीय बाल विद्यालय में पढ़ती हैं।
विद्यालय की शिक्षिका और योग प्रशिक्षक मोनिका बिष्ट ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर का यह टैलेंट शो बीते माह 22 जून को हुआ था। जिसमें देशभर से हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में डांस, योग और गायन जैसी विभिन्न विधाएं शामिल थीं। बताया कि योग कैटेगरी में 50 से अधिक प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें जानवी और आशिया ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड में प्रवेश किया। अब फाइनल मुकाबला चंडीगढ़ में होगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले जानवी और आशिया दो बार दूरदर्शन पंजाब नेशनल चैनल पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं। दोनों छात्राएं स्कूल के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। वहीं क्षेत्र की बेटियों के शानदार प्रदर्शन के बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।