{"_id":"6169d8ff14f8cd6cad75340f","slug":"include-idpl-and-khand-village-in-the-corporation-rishikesh-news-drn393458315","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईडीपीएल कॉलोनी और खांड गांव को नगर निगम में करें शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईडीपीएल कॉलोनी और खांड गांव को नगर निगम में करें शामिल
16 त्रिवेणी घाट गांधी स्तभ पर धरना देते कृष्णा नगर कॉलोनी के लोग।
- फोटो : RISHIKESH
Link Copied
ऋषिकेश। आईडीपीएल कॉलोनी और बाइपास मार्ग पर स्थित खांड गांव (विस्थापित) को नगर निगम में शामिल करने की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ पर धरना दिया। धरना देने वालों का कहना था कि प्रदेश सरकार उनसे झूठे वायदे कर रही है। वर्षों से कृष्णा नगर कॉलोनी, खांड गांव, आईडीपीएल कॉलोनी में रह रहे लोगों को कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कृष्णा नगर कॉलोनी, खांडगांव, आईडीपीएल आदि क्षेत्रों को नगर निगम ऋषिकेश में शामिल किया जाए। जिससे यहां रह रहे के लोगों को सुविधाएं मिल सके। नगर निगम बोर्ड का सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव भी हो चुका है। निर्णय शासन को लेना है। स्थानीय लोगों का आरोप था कि स्थानीय जनप्रतिनिधि उनकी आवाज को मजबूती के साथ के शासन के सामने नहीं रख पा रहे हैं, जिससे लोगों को लाभ नही मिल पा रहा है। धरना देने वालों में गुलाब वर्मा, डॉ. बीएन तिवारी, राम सकल, लता देवी, मजरिया देवी, हरीश पंत, रोशन ध्यानी, नरेंद्र सिंह रावत, पीएस पटेल, शोभाराम भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।