फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Get faith works completed soon

आस्था पथ के निर्माण कार्य जल्द पूरा कराएं

Sat, 15 Feb 2020 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Get faith works completed soon
विभागीय अफसरों के साथ बैठक करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल। - फोटो : RISHIKESH
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून स्थित विधानसभा भवन कार्यालय में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में गतिमान विकास कार्यों की समीक्षा की। विस अध्यक्ष ने त्रिवेणी घाट और आस्था पथ के सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र पूरा होने की बात कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित बैठक में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जिलाधिकारी व एमडीडीए के उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव और नगर निगम ऋषिकेश व प्रशासनिक अधिकारी के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी घाट और आस्था पथ के सौंदर्यीकरण का कार्य अधूरा है, उसे शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से आवास विकास, गंगा नगर, ऋषिलोक कॉलोनी के पार्कों के सौंदर्यीकरण की भी बात कही। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में पार्किंग की बड़ी समस्या है। इसे बड़े स्तर पर कार्य योजना बनाकर नगर निगम की भूमि पर मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जाए। इसके अलावा हनुमान मंदिर से नेपाली फार्म तिराहे तक स्ट्रीट लाइट की अत्यंत आवश्यकता है। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि आस्था पथ पर भित्ति चित्र एवं फैंसी लाइट लगाने के साथ ही नेपाली फार्म, श्यामपुर, खैरी कला, गुमानीवाला, मनसा देवी, आईडीपीएल, डिग्री कॉलेज आदि स्थानों पर बस स्टॉप के निर्माण और भित्तीय चित्र लगवाने की बात कही।
विज्ञापन

आस्थापथ की दीवार आध्यात्मिक पेंटिंग से संवरेंगी
ऋषिकेश। इस दौरान एमडीडीए के उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने सुझाव देते हुए कहा कि देहरादून स्मार्ट सिटी की तर्ज पर ऋषिकेश में आस्था पथ की दीवारों पर एजेंसियां आध्यात्म से ओतप्रोत पेंटिंग करवाएंगी। उन्होंने नगर निगम की भूमि पर मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने के लिए एमडीडीए एवं नगर निगम के अधिकारियों को सामंजस्य बनाने की बात कही। इस अवसर पर एमडीडीए के सचिव एसएल सेमवाल, ऋषिकेश के नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वींरियाल, उपजिलाधिकारी प्रेम लाल, नगर निगम के सहायक अभियंता आनंद मिश्रवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed