{"_id":"652cd568b599535bdc029d67","slug":"foreign-tourists-start-flocking-as-soon-as-the-weather-changes-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-267238-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मौसम में परिवर्तन आते ही विदेशी पर्यटकों की चहलकदमी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मौसम में परिवर्तन आते ही विदेशी पर्यटकों की चहलकदमी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में परिवर्तन आते ही लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती और तपोवन क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों की चहलकदमी शुरू हो गई है। इससे स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं। विदेशी सैलानी यहां योग, पंचकर्म आदि का आनंद लेते हैं। इस समय विदेशी मेहमानों को रिझाने के लिए व्यापारी अपनी दुकानों में उनकी पंसद का सामान रखने शुरू कर दिए हैं।
मई, जून, जुलाई, अगस्त करीब चार महीने विदेशी इन स्थानों को छोड़ हिमाचल और गोवा की ओर रुख करते हैं। मौसम में हल्की ठंड शुरू होने के बाद अब विदेशी मेहमानों का इन क्षेत्रों में आना शुरू हो गया है। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती और तपोवन क्षेत्र के मुख्य बाजार और गंगा घाट पर इनकी चहलकदमी नजर आने लगी है। स्थानीय व्यापारी नारायण सिंह रावत ने बताया कि वर्ष 2020-21 में कोरोनाकाल के कारण विदेशी मेहमान स्वदेश लौट गए थे। विदेशी पर्यटकों पर निर्भर व्यापारियों का कारोबार ठप हो गया था। अब थोड़ी राहत मिलने से विदेशी मेहमानों की आवाजाही शुरू हो गई है। हल्की ठंड भी शुरू हो गई है। अक्तूबर से लेकर अप्रैल तक इनकी आवाजाही ऐसे ही बनी रहेगी।