फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Foreign seekers are facing problems due to lack of

Rishikesh News: अनुवादक न होने से विदेशी साधकों को हो रही परेशानी

Fri, 07 Mar 2025 12:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 07 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Foreign seekers are facing problems due to lack of
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में अनुवादक की व्यवस्था नहीं होने के कारण विदेशी साधकों को परेशानी हो रही है। साधकों का कहना है कि सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि विदेशी साधक भी योग कक्षाओं का पूरा लाभ उठा सकें।
विज्ञापन


मुनि की रेती स्थित जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट के गंगा तट पर आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में 410 पंजीकरण हुए हैं। इनमें 38 विदेशी प्रतिभागी शामिल हैं। सुबह से शाम तक योगाचार्य साधकों को विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास और योग की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन




विदेशी साधकों ने बताया कि योगाचार्य अपनी कक्षाएं हिंदी भाषा में ले रहे हैं। हिंदी भाषा का ज्ञान नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। हालांकि योगाचार्य बीच-बीच में अंग्रेजी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन वे स्पष्ट रूप से नहीं समझ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी साधक मेकाला ने बताया कि उत्तराखंड सरकार की ओर से योग महोत्सव का आयोजन अद्भुत है। लेकिन शासन प्रशासन की ओर से विदेशी साधकों के लिए व्यवस्थाएं उचित नहीं हैं। योग और योगाचार्यों की भाषा को समझने में कठिनाई हो रही है। अनुवाद के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। विदेशी साधक योगाचार्य व साधकों के हाव-भाव से योग को समझने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर जरूर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि योग की कक्षा में ओशो की कक्षाएं समझने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed