फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Even after more than four months, the beautification of the

Rishikesh News: कछुआ गति से चल रहा गोशाला का निर्माण कार्य

Tue, 03 Oct 2023 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Even after more than four months, the beautification of the
Iगोशाला निर्माण के लिए चार महीने पहले मिले हैं 75 लाख रुपयेI
विज्ञापन




नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के अंतर्गत वेद निकेतन के समीप उत्तरांचल तीर्थ विकास परिषद की ओर से संचालित पंचायती गोशाला का करीब 75 लाख का काम अभी अधूरा पड़ा है। चार महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी गोशाला का सौंदर्यीकरण नहीं हो सका है।



उत्तरांचल तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष स्वामी गुरुचरन मिश्र लंबे समय से यहां पंचायती गोशाला का संचालन कर रहे हैं। वर्तमान में यहां करीब 300 से अधिक लावारिश गोवंश हैं। मई महीने में स्वर्गाश्रम क्षेत्र में जी-20 कार्यक्रम हुआ। वेद निकेतन के समीप पंचायती गोशाला की छवि विदेशी मेहमानों के आगे धूमिल न हो इसके लिए शासन की ओर से नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक को पंचायती गोशाला के सौंदर्यीकरण के लिए करीब 75 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई। निकाय को कार्यदायी संस्था बनाया गया।
विज्ञापन




जी-20 कार्यक्रम को हुए चार महीने बीत गए हैं, लेकिन अभी तक गोशाला का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। निकाय की ओर से अभी तक यहां एक विश्राम गृह, चार सीट का शौचालय और तीन स्नानगृह, मुख्य द्वार का निर्माण और कुछ स्थानों पर टिन शेड की व्यवस्था की गई है। विश्राम कक्ष में अभी तक दरवाजा नहीं लग पाया है। जिसमें अभी तक करीब 10 लाख रुपये का खर्चा आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I

I- पंचायती गोशाला का सौंदर्यीकरण का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट संबंधित जेई के पास है। जल्द ही गोशाला का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। - माधव अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंकI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article