Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Jenny case: Investigation intensifies police to examine records of past cases letter sent to CBI

जेनी प्रकरण: मामले में जांच हुई तेज, पुराने मुकदमों का रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, सीबीआई को भेजा पत्र

Thu, 12 Nov 2026 10:06 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 12 Nov 2026 10:06 PM IST
सार

जेनी की ओर से कुछ दिन पहले डीजीपी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई थी। डीजीपी ने शिकायत को आवश्यक कार्रवाई के लिए एसएसपी देहरादून के पास भेजा था। इसके बाद एसएसपी ने डोईवाला सीओ वंदना वर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया।

विज्ञापन
Jenny case: Investigation intensifies police to examine records of past cases letter sent to CBI
CBI - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेनी प्रकरण में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए अब पुराने मुकदमों से जुड़े दस्तावेज भी जुटाए जा रहे हैं। इस संबंध में जांच अधिकारी ने सीबीआई दिल्ली को पत्र भेजकर पूर्व में दर्ज मुकदमों और उनसे संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


जेनी की ओर से कुछ दिन पहले डीजीपी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई थी। डीजीपी ने शिकायत को आवश्यक कार्रवाई के लिए एसएसपी देहरादून के पास भेजा था। इसके बाद एसएसपी ने डोईवाला सीओ वंदना वर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया। जांच अधिकारी की ओर से शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जेनी प्रकरण: हरक सिंह रावत के खिलाफ जांच के लिए सीबीआई से मांगे दस्तावेज, पड़ताल में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी वंदना वर्मा ने बताया कि फिलहाल शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों और उनसे जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। चूंकि मामला काफी पुराना है, इसलिए पूर्व में हुई कानूनी कार्रवाई से संबंधित रिकॉर्ड जुटाए जा रहे हैं। सीबीआई से दस्तावेज मिलने के बाद उनका भी अध्ययन किया जाएगा। जल्द शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर आरोपों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली जाएगी। सीओ ने स्पष्ट किया कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed