{"_id":"6a135eaf665564430408a7a2","slug":"doon-teenager-drowns-in-ganga-at-triveni-ghat-sdrf-on-the-lookout-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-979719-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: त्रिवेणी घाट पर गंगा में बहा दून का किशोर, तलाश में जुटी एसडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: त्रिवेणी घाट पर गंगा में बहा दून का किशोर, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
विज्ञापन
देहरादून से दोस्तों के साथ घूमने आए एक किशोर के त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी में बह जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ, जल पुलिस और आपदा राहत दल ने सर्च अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया।
एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7:40 बजे चार दोस्त अपने घर से मंदिर जाने की बात कहकर ऋषिकेश पहुंचे थे। त्रिवेणी घाट पर स्नान के दौरान एक किशोर का चश्मा गंगा में गिर गया। उसे पकड़ने के प्रयास में वह गहरे पानी की ओर चला गया और तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। कुछ दूरी तक बहने के बाद किशोर नदी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला की डीप डाइविंग टीम मौके पर पहुंची और गंगा में गहन सर्च अभियान शुरू किया गया। हालांकि गंगा का तेज बहाव राहत एवं बचाव कार्य में बाधा बना हुआ है। लापता किशोर की पहचान आयुष थापा (17) पुत्र सुनील थापा निवासी ओल्ड कनॉट प्लेस, चकराता रोड, देहरादून के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर परिजन भी ऋषिकेश पहुंच गए। संवाद