फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Announcement to lay siege to the CM's residence to demand the restoration of the old pension scheme

Rishikesh News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए सीएम आवास घेराव का एलान

Thu, 10 Sep 2026 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Announcement to lay siege to the CM's residence to demand the restoration of the old pension scheme
डोईवाला। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन उत्तराखंड के आह्वान पर प्रदेश भर के शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी 13 सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव करेंगे। संगठन ने प्रदेश के सभी जनपदों से बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
विज्ञापन

सीएम आवास घेराव को सफल बनाने के लिए आंदोलन से जुड़े पदाधिकारियों ने बुधवार को डोईवाला के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी चेतन प्रसाद कोठारी ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के सेवानिवृत्त जीवन की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। नई पेंशन व्यवस्था के कारण कर्मचारियों में भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना बनी हुई है। चेतन कोठारी ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य सरकार तक कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग पुरानी पेंशन बहाल करो को मजबूती से उठाना है। उन्होंने बताया कि एनपीएस और यूपीएस नहीं, पुरानी पेंशन बहाल करों का नारा बुंलद किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर ओमप्रकाश काला, मयंक शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, जयपाल रावत, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed