{"_id":"584087714f1c1b0d1ede8076","slug":"violence-broke-out-on-beaten-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से मारपीट पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से मारपीट पर भड़के ग्रामीण
ब्यूरो /अमर उजाला/श्यामपुर।
Updated Fri, 02 Dec 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
युवक को न्याय दिलाने के लिए श्यामपुर चौकी पहुंचे स्थानीय लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने कुछ लोगों के साथ मिलकर स्थानीय एक युवक की पिटाई कर दी और स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने श्यामपुर पुलिस चौकी का घेराव किया। पुलिस से तीखी नोकझोक हुई। गुस्साए ग्रामीणों ने कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को कुंजादेवी कालोनी, गुमानीवाला में एक बाहरी महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर कालोनी के एक युवक से मारपीट की और उसकी स्कूटी तोड़ दी। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, इससे ग्रामीण भड़क गए।
विज्ञापन
इसके बाद लोग ग्राम प्रधान पुष्पा उनियाल के नेतृत्व में श्यामपुर पुलिस चौकी पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों का आरोप था कि पुलिस महिला को संरक्षण दे रही है। इससे क्षेत्र में असामाजिक तत्वों को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
प्रधान ने कहा कि कॉलोनी में रह रही महिला के दो आधार कॉर्ड हैं। एक में उसका नाम मुन्नी देवी पति कन्हैया लाल और दूसरे में मीरा देवी पति बैजू है। महिला ने गांव का माहौल बिगाड़ रखा है। प्रदर्शन में राजेंद्र गैरोला, आशीष पंवार, कैलाश रतूड़ी, संदीप पयाल, प्रभाकर पैन्यूली आदि शामिल थे।