फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   theft of golden ring

भीख मांगने के बहाने लूटी अंगूठी

Sat, 19 Dec 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sat, 19 Dec 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
theft of golden ring

हरिद्वार बाईपास मार्ग पर सरेराह भीख मांगने के बहाने एक बदमाश कार सवार की अंगूठी लूटकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने भागदौड़ की और लुटेरे को धर दबोचा। शुक्रवार दोपहर मनीष रतूड़ी निवासी बड़ोवाला, दून कार से अकेले श्यामपुर की ओर सेे नटराज चौक आ रहे थे।

विज्ञापन


हरिद्वार बाईपास मार्ग पर रास्ते में खड़े एक व्यक्ति ने कार रुकवाई और उनसे भीख मांगने लगा। कार चालक ने दो रुपये दिए तोे लेने से इनकार कर दिया। लिहाजा पर्स से सौ रुपये निकालकर देने को कार से जैसे हाथ आगे बढ़ाया, तभी भीख मांगने वाले ने उंगली से सोने की अंगूठी खींची और भाग गया।
विज्ञापन


अप्रत्याशित घटना से कार चालक के होश उड़ गए और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। कोतवाल अर्जुन सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही लुटेरे की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम रवाना की और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे जंगल से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी की पहचान सुल्तान निवासी सपेरा बस्ती, भानियावाला के रुप में कराई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को कोर्ट में पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed