{"_id":"5c8d5c80bdec22144d7e08fa","slug":"21552768128-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। शिवाजीनगर से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती लापता हो गई है। पुलिस ने उसका बैग 72 सीढ़ी से बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक युवती के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज नैनवाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम शिवाजी नगर की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती बिना बताए घर से चली गई। परिजनों से युवती के दोस्तों तथा आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
लापता युवती के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि युवती का बैग 72 सीढ़ी के पास से बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया से आशंका है कि युवती ने गंगा में छलांग लगाई होगी। युवती का बैग खंगालने पर पुलिस को मोबाइल फोन सहित अन्य जरूरी सुराग मिले हैं। पुलिस के मुताबिक युवती ने भ्रमित करने के इरादे से अपना बैग 72 सीढ़ी के समीप जानबूझकर छोड़ा है। जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।